38.9 C
Greater Noida
Saturday, May 16, 2026
More

    शारदा यूनिवर्सिटी ने अत्याधुनिक टीवी स्टूडियो के उद्घाटन के साथ मीडिया शिक्षा को मज़बूत किया, “पत्रकारिता का वास्तविक अर्थ राष्ट्र को सर्वोपरि रखना, “विश्वविद्यालय का उद्देश्य छात्रों को विश्वस्तरीय शिक्षा के साथ आधुनिक तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराना है _ चांसलर श्री पी.के. गुप्ता

    Sharda University strengthens media education with inauguration of state-of-the-art TV studio

    Must read

    ग्रेटर नोएडा, द न्यूज क्लिक। शारदा यूनिवर्सिटी के शारदा स्कूल ऑफ मीडिया फिल्म एंड एंटरटेनमेंट ने अत्याधुनिक टीवी स्टूडियो का विधिवत उद्घाटन किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की। अर्नब गोस्वामी के द्वारा अत्याधुनिक टीवी स्टूडियो का विधिवत उद्घाटन किया गया।

    अपने संबोधन में निजी मीडिया के एडिटर-इन-चीफ अर्णब गोस्वामी ने छात्रों को पत्रकारिता के मूल्यों के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देते हुए कहा कि “पत्रकारिता का वास्तविक अर्थ राष्ट्र को सर्वोपरि रखना है।“ उन्होंने कहा कि मीडिया केवल खबर दिखाने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और देश के प्रति जिम्मेदारी निभाने का सशक्त मंच है। उन्होंने छात्रों को निडर, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकार बनने का संदेश दिया।

    इस अवसर पर शारदा यूनिवर्सिटी के चांसलर श्री पी.के. गुप्ता ने कहा: “विश्वविद्यालय का उद्देश्य छात्रों को विश्वस्तरीय शिक्षा के साथ आधुनिक तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि वे मीडिया उद्योग की चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें। प्रो चांसलर श्री वाई.के. गुप्ता ने कहा कि यह नया टीवी स्टूडियो छात्रों को व्यावहारिक प्रशिक्षण देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और उन्हें प्रोफेशनल मीडिया वातावरण का अनुभव प्रदान करेगा। वाइस चांसलर डॉ. सिबाराम खारा ने अपने वक्तव्य में कहा कि शारदा यूनिवर्सिटी लगातार नवाचार और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को बढ़ावा दे रही है तथा यह स्टूडियो छात्रों की रचनात्मकता और पेशेवर कौशल को नई दिशा देगा।“

    डीन प्रो. (डॉ.) ऋतु सूद ने कहा: “यह स्टूडियो मीडिया शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों के लिए एक अत्याधुनिक प्रयोगशाला के रूप में कार्य करेगा, जहां उन्हें लाइव न्यूज़ प्रोडक्शन, एंकरिंग, फिल्ममेकिंग और डिजिटल मीडिया की व्यावहारिक ट्रेनिंग दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान छात्रों और फैकल्टी सदस्यों में विशेष उत्साह देखने को मिला। उद्घाटन समारोह ने मीडिया शिक्षा और उद्योग के बीच मजबूत समन्वय स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में नई पहचान बनाई।“

    इस अवसर पर शारदा यूनिवर्सिटी के प्रो चांसलर वाई.के. गुप्ता, वाइस चांसलर डॉ. सिबाराम सहित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, फैकल्टी सदस्य और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।

    More articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Latest article