32.1 C
Greater Noida
Monday, June 1, 2026
More

    ग्रेटर नोएडा में डबल मर्डर से मचा हड़कंप, निर्माणाधीन हॉस्टल के कमरे में दो मजदूरों के शव मिले

    Double murder creates stir in Greater Noida, dead bodies of two laborers found in under construction hostel room

    Must read

    ग्रेटर नोएडा में एक इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माणाधीन हॉस्टल के कमरे में दो लाशें मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों लाश खून से लथपथ फर्श पर पड़ी थीं। पुलिस के अनुसार, दोनों के सिर पर चोट के निशान हैं। ऐसा लग रहा कि किसी भारी वस्तु से प्रहार किया गया है।

    शुक्रवार की यह वारदात नॉलेज पार्क थानाक्षेत्र की है। मृतकों की पहचान मेरठ के रहने वाले शिशपाल (25) और इन्द्रपाल (50) के रूप में हुई है। डीसीपी प्रवीण रंजन ने बताया कि हत्यारे की पहचान की जा चुकी है। हालांकि, हत्या की वजह अभी सामने नहीं आ सकी है।

    ग्रेटर नोएडा के सीताराम इंस्टीट्यूट नामक इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल का निर्माण कैंपस के बगल में हो रहा है। हॉस्टल निर्माण का ठेका लेने वाले ठेकेदार ने दो दिन पहले मेरठ से कुछ मजदूरों को काम करने के लिए बुलाया था।

    इन मजदूरों में अब्दुल्लापुर के रहने वाले इंद्रपाल और इचौंली के शीशपाल भी शामिल थे। शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि निर्माणाधीन हॉस्टल में दो शव पड़े हैं। डायल 112 की टीम पहुंची तो फर्श पर खून से लथपथ शव पड़े थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवा दिया है।

    डीसीपी प्रवीण रंजन सिंह ने बताया- सीताराम इंस्टिट्यूट का कैंपस से थोड़ी दूरर पर एक हॉस्टल बन रहा है। इस हॉस्टल में कुछ मजदूर रहते हैं। इसमें से तीन मजदूर परसों मेरठ से उनके ठेकेदार ने बुलाया था। दो की लाश कमरे में शुक्रवार सुबह मिली है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इन सब में आपस में कोई झगड़ा हुआ और किसी ब्लंड ऑब्जेक्ट से सर पर चोट करके हत्या की गई है। हत्यारे की पहचान हो गई है। गिरफ्तारी के लिए हमारी टीम प्रयास कर रही है।

    More articles

    Latest article