37.4 C
Greater Noida
Sunday, May 10, 2026
More

    Ghaziabad News: साउथ एशिया कराटे चैंपियनशिप में विश्व भारती पब्लिक स्कूल के छात्रों का जलवा, छात्रा समर्विता ने जीता गोल्ड

    Vishwa Bharti Public School students excel in South Asia Karate Championship, student Samarvita wins gold

    Must read

    गाज़ियाबाद में आयोजित 15वीं साउथ एशिया कराटे चैंपियनशिप में विश्व भारती पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।

    इस प्रतियोगिता में अंडर-10 आयु वर्ग में छात्रा समर्विता ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं 12 वर्ष आयु वर्ग में देवांश शर्मा ने रजत पदक तथा नविता ने कांस्य पदक हासिल किया।

    विद्यार्थियों की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डिंपल पुरी ने सभी विजेताओं एवं कोच दीपक को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    प्रधानाचार्या ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और कोच के मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय परिवार ने भी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है।

    More articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Latest article