32.6 C
Greater Noida
Saturday, May 16, 2026
More

    भारत शिक्षा एक्सपो-2026 का भव्य आगाज़, शिक्षा, कौशल और नवाचार का दिखा संगम, आयोजन India Expo Mart द्वारा आयोजित किया जा रहा है

    Grand opening of India Education Expo-2026, a confluence of education, skills and innovation, the event is being organized by India Expo Mart.

    Must read

    ग्रेटर नोएडा, द न्यूज क्लिक। Bharat Shiksha Expo 2026 के तृतीय संस्करण का गुरुवार को India Expo Centre and Mart में भव्य शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय इस आयोजन में देशभर के शिक्षण संस्थान, नीति निर्माता, शिक्षाविद, उद्योग विशेषज्ञ, एडटेक कंपनियां, काउंसलर, विद्यार्थी और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न हितधारक एक साझा मंच पर जुटे।

    यह आयोजन India Expo Mart द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसे ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण का सहयोग प्राप्त है। एक्सपो का उद्देश्य नवाचार, कौशल विकास, सहयोग और सार्थक शैक्षणिक संवाद के माध्यम से भारत की बदलती शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देना है।

    उद्घाटन सत्र में Anil Pratham, Dr. Zaheer Khan, Dr. Sandeep Singh Kaura तथा Sudeep Sarkar सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

    अपने संबोधन में अनिल प्रथम ने युवाओं के लिए करियर काउंसलिंग, कौशल आधारित शिक्षा और उभरते शिक्षण क्षेत्रों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत शिक्षा एक्सपो-2026 विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन और करियर निर्णय लेने में सहायता प्रदान करने वाला प्रभावी मंच है। उन्होंने फॉरेंसिक साइंस, साइबर क्राइम, क्रिमिनोलॉजी और लेबोरेटरी साइंस जैसे उभरते क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता भी बताई।

    वहीं डॉ. ज़हीर खान ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री देना नहीं, बल्कि भारत को पुनः “विश्व गुरु” बनाने के लिए कौशल आधारित पारिस्थितिकी तंत्र तैयार करना है। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत समावेशी शिक्षा, अनुप्रयुक्त शिक्षण, सॉफ्ट स्किल्स और रिसर्च आधारित लर्निंग को मजबूत करने की जरूरत पर बल दिया।

    डॉ. संदीप सिंह कौरा ने कहा कि डिग्री केवल पासपोर्ट है, जबकि कौशल वह वीज़ा है जो व्यक्ति को वास्तविक करियर विकास और वैश्विक अवसरों तक पहुंचाता है। उन्होंने भारत को “स्किल कैपिटल” बनाने की दिशा में कौशल आधारित शिक्षा को अहम बताया। कार्यक्रम में Dr. Rakesh Kumar ने उद्योग और शिक्षा जगत के बीच साझेदारी को आज की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा कि आधुनिक शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री नहीं, बल्कि competence, confidence और character का निर्माण होना चाहिए।

    सुदीप सरकार ने कहा कि यह एक्सपो शिक्षा, तकनीक, नवाचार और करियर विकास को एक मंच पर लाने वाला व्यापक आयोजन बन चुका है। उन्होंने बताया कि यहां विद्यार्थियों के लिए Hackathons, Creathons, क्विज, AR/VR अनुभव, रोबोटिक वर्कशॉप्स, डिजाइन थिंकिंग सेशंस और इंटरएक्टिव लर्निंग गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

    एक्सपो में भारत और विदेशों के विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, एडटेक कंपनियों, स्टडी-अब्रॉड कंसल्टेंट्स, स्किल डेवलपमेंट संगठनों और करियर काउंसलिंग प्रदाताओं की भागीदारी देखने को मिल रही है। आयोजन के दौरान राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर आधारित प्रिंसिपल्स कॉन्फ्रेंस तथा Federation of Education in India (FOEII) द्वारा आयोजित “विश्व गुरु सम्मेलन” भी आकर्षण का केंद्र रहेगा।

    हाल ही में CBSE परीक्षा परिणाम घोषित होने के चलते यह एक्सपो विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए और अधिक महत्वपूर्ण बन गया है। यहां उन्हें उच्च शिक्षा, वैश्विक अवसरों, उद्यमिता, नवाचार और करियर विकल्पों से जुड़ी जानकारी विशेषज्ञों से सीधे प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है।

    भारत शिक्षा एक्सपो-2026 का आयोजन 16 मई तक इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में जारी रहेगा।

    More articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Latest article