37.5 C
Greater Noida
Friday, May 15, 2026
More

    “AKTU की कार्य परिषद की बैठक में एक्यूरेट कॉलेज को मिली ऑटोनोमस स्टेटस की संस्तुति”, छात्रों को मिलेगा इंडस्ट्री बेस्ड सिलेबस, हाईटेक पढ़ाई और प्लेसमेंट का नया पावर

    "Accurate College gets autonomous status recommendation in AKTU's executive council meeting", undergraduate college syllabus to students, hi-tech studies and new power of students

    Must read

    ग्रेटर नोएडा, द न्यूज़ क्लिक। ग्रेटर नोएडा के शिक्षा जगत से एक बड़ी और ऐतिहासिक खबर सामने आई है। नॉलेज पार्क स्थित एक्यूरेट कॉलेज को आखिरकार वह उपलब्धि मिल गई, जिसका इंतजार लंबे समय से संस्थान, छात्रों और अभिभावकों को था। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) की 55वीं कार्य परिषद् की बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए एक्यूरेट कॉलेज को ऑटोनोमस स्टेटस की संस्तुति प्रदान कर दी गई है। इस फैसले के बाद ग्रेटर नोएडा के उच्च शिक्षा क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया है।
    अब तक नॉलेज पार्क क्षेत्र में केवल एनआईईटी कॉलेज को ही ऑटोनोमस संस्थान का दर्जा प्राप्त था, लेकिन अब एक्यूरेट कॉलेज भी उस प्रतिष्ठित सूची में शामिल हो गया है। माना जा रहा है कि इस फैसले के बाद कॉलेज की शैक्षणिक व्यवस्था, कोर्स स्ट्रक्चर, इंडस्ट्री कनेक्टिविटी और प्लेसमेंट के अवसरों में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

    “डिग्री AKTU की… लेकिन पढ़ाई अब कॉलेज की सोच के हिसाब से!”

    ऑटोनोमस स्टेटस का मतलब केवल प्रशासनिक स्वतंत्रता नहीं, बल्कि कॉलेज की पूरी शैक्षणिक प्रणाली में बड़ा बदलाव होता है। अब एक्यूरेट कॉलेज को यह अधिकार मिलेगा कि वह पारंपरिक पढ़ाई के ढर्रे से बाहर निकलकर इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुसार अपना सिलेबस तैयार कर सके। यानी अब छात्रों को केवल किताबों तक सीमित शिक्षा नहीं, बल्कि इंडस्ट्री बेस्ड ट्रेनिंग, स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम, लाइव प्रोजेक्ट्स, रिसर्च बेस्ड लर्निंग, टेक्नोलॉजी ओरिएंटेड कोर्स, स्टार्टअप और इनोवेशन मॉडल जैसी सुविधाएं अधिक प्रभावी तरीके से मिल सकेंगी। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में वही संस्थान आगे बढ़ेंगे जो तेजी से बदलती तकनीक और इंडस्ट्री की जरूरतों के हिसाब से खुद को अपडेट करेंगे। ऐसे में एक्यूरेट कॉलेज को मिली यह संस्तुति छात्रों के भविष्य के लिए बेहद अहम मानी जा रही है।

    छात्रों को मिलेगा “रियल इंडस्ट्री एक्सपोजर”, प्लेसमेंट में भी होगा बड़ा फायदा

    ऑटोनोमस स्टेटस मिलने के बाद कॉलेज अब केवल यूनिवर्सिटी के तय ढांचे तक सीमित नहीं रहेगा। कॉलेज अपनी अकादमिक नीति में कई बड़े बदलाव कर सकेगा। इसका सबसे बड़ा फायदा छात्रों को प्लेसमेंट और करियर के स्तर पर मिलेगा। अब कॉलेज, इंडस्ट्री के साथ सीधे टाईअप, कंपनियों के साथ लाइव ट्रेनिंग, प्रैक्टिकल बेस्ड लर्निंग, स्टार्टअप इनक्यूबेशन, इनोवेशन लैब प्रोजेक्ट आधारित परीक्षा प्रणाली जैसी व्यवस्थाएं शुरू कर सकेगा।

    ग्रेटर नोएडा बन रहा “एजुकेशन हब”, लगातार बढ़ रही शैक्षणिक ताकत

    पिछले कुछ वर्षों में ग्रेटर नोएडा देश के प्रमुख एजुकेशन हब के रूप में तेजी से उभरा है। यहां मौजूद इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, मेडिकल और प्रोफेशनल संस्थान लगातार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।

    एडमिशन शुरू होने से पहले मिली बड़ी उपलब्धि, छात्रों का बढ़ेगा रुझान

    दिलचस्प बात यह है कि यह संस्तुति ऐसे समय में मिली है जब नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने वाली है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस फैसले का सीधा असर एडमिशन पर पड़ेगा और बड़ी संख्या में छात्र अब एक्यूरेट कॉलेज की ओर आकर्षित होंगे। आज के समय में छात्र और अभिभावक ऐसे संस्थानों को प्राथमिकता देते हैं जहां आधुनिक शिक्षा, बेहतर प्लेसमेंट, इंडस्ट्री कनेक्शन, नई टेक्नोलॉजी, रिसर्च सुविधाएं, स्किल बेस्ड कोर्स उपलब्ध हों। ऑटोनोमस स्टेटस मिलने के बाद एक्यूरेट कॉलेज इन सभी क्षेत्रों में खुद को और मजबूत बना सकेगा।

    AKTU की बैठक में कई और बड़े फैसले भी

    AKTU की 55वीं कार्य परिषद् की बैठक में केवल एक्यूरेट कॉलेज को ही नहीं, बल्कि कई अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई। बैठक में— मिर्जापुर, बस्ती, गोंडा, प्रतापगढ़ के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों में सह-आचार्य और आचार्य पदों पर भर्ती को मंजूरी दी गई। इसके अलावा—, IET लखनऊ, CAS, FOAP, UPID नोएडा में भर्ती और प्रमोशन से जुड़े प्रस्तावों को भी स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही इंजीनियरिंग कॉलेजों में आधुनिक ऑडिटोरियम निर्माण के लिए एजेंसी चयन को भी हरी झंडी दी गई।

    शिक्षा के नए दौर में बड़ा कदम
    एक्यूरेट कॉलेज को मिली

    ऑटोनोमस स्टेटस की संस्तुति केवल संस्थान की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के शिक्षा परिदृश्य के लिए एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। आने वाले समय में यह कदम छात्रों के करियर, शोध, नवाचार और रोजगार के अवसरों को नई दिशा दे सकता है।

    बैठक में कई बड़े नाम शामिल रहे

    डॉ. एमके सुंदरम (प्रमुख सचिव, प्राविधिक शिक्षा), प्रो. योगेश सिंह (कुलपति, दिल्ली विश्वविद्यालय), प्रो. निश्चल वर्मा (IIT कानपुर), प्रो. बरजीव त्यागी (IIT रुड़की), प्रो. एसके काक (पूर्व कुलपति, MTU), कुलसचिव केशव सिंह इससे साफ है कि फैसलों को उच्च स्तर की विशेषज्ञता और नीति दृष्टि के साथ लिया गया है।

    More articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Latest article