32.1 C
Greater Noida
Monday, June 1, 2026
More

    Greater Noida Breaking: घर में सो रहा था परिवार, अचानक AC में हुआ ब्लास्ट, पूरा फ्लैट जलकर खाक

    Greater Noida Breaking: Family was sleeping in the house, suddenly there was an AC blast, the entire flat was burnt to ashes.

    Must read

    द न्यूज़ क्लिक – ग्रेटर नोएडा : बढ़ती गर्मी के बीच एसी फटने की घटनाएँ रुकने का नाम नहीं ले रही है। इससे होने वाले हादसों में कई लोग अपनी जान गँवा चुके हैं। हाल ही मे एक ऐसी ही घटना ग्रेटर नोएडा में सामने आई है। जहाँ अचानक एसी फटने से पूरे घर में आग लग गई। यह घटना बीटा 2 थाना क्षेत्र के सेक्टर बीटा 1 की है। बीटा सेक्टर में बुधवार रात एक मकान में एसी फटने से भीषण आग लग गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घर का लाखों का सामान जलकर राख हो गया।

    यह घटना बीटा 2 थाना क्षेत्र के सेक्टर बीटा 1 स्थित मकान नंबर ई-166 के फर्स्ट फ्लोर पर रात करीब सवा दस बजे हुई। यह मकान अमित कुमार का बताया जा रहा है। एसी में हुए ब्लास्ट के बाद आग तेजी से फैली और देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।

    आग लगते ही घर में मौजूद लोग तुरंत नीचे उतरकर सुरक्षित बाहर निकल आए। मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची।

    दमकलकर्मियों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ, हालांकि घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।

    जिला दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि बीटा 1 सेक्टर के फर्स्ट फ्लोर पर एक मकान में एसी ब्लास्ट के कारण आग लगी थी। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

    More articles

    Latest article