27 C
Greater Noida
Tuesday, July 21, 2026
More

    नोएडा सेक्टर-105 में पुलिस की मुस्तैदी से बढ़ा सुरक्षा का भरोसा, आरडब्ल्यूए ने चौकी इंचार्ज आलोक कुमार व टीम का किया सम्मानित उल्लेख

    Increased security confidence due to police readiness in Noida Sector-105, RWA honoured post in-charge Alok Kumar and team

    Must read

    नोएडा, द न्यूज क्लिक। नोएडा के सेक्टर-105 में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस की सक्रियता की रेसिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) ने खुलकर सराहना की है। आरडब्ल्यूए का कहना है कि नियमित पुलिस गश्त और त्वरित कार्रवाई के कारण क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है तथा निवासी स्वयं को पहले की अपेक्षा अधिक सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

    आरडब्ल्यूए सेक्टर-105 के अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय ने बताया कि चौकी इंचार्ज श्री आलोक कुमार अपनी पूरी टीम के साथ क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार सक्रिय हैं। सेक्टर के पार्कों, मुख्य मार्गों और सुनसान स्थानों पर नियमित गश्त के चलते असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हुआ है।

    उन्होंने बताया कि पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और परिवारों में सुरक्षा का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की नियमित निगरानी से क्षेत्र में अनुशासन और शांति का वातावरण बना हुआ है।

    आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ने यह भी बताया कि चौकी इंचार्ज आलोक कुमार सेक्टर के व्हाट्सएप वेलफेयर ग्रुप से भी सीधे जुड़े हुए हैं। किसी भी निवासी द्वारा सूचना या शिकायत मिलने पर वे अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान सुनिश्चित करते हैं। पुलिस और नागरिकों के बीच यह सीधा संवाद विश्वास और सहयोग का एक प्रभावी उदाहरण बन गया है।

    दिव्य कृष्णात्रेय ने कहा, “मैं और आरडब्ल्यूए कार्यकारिणी समिति चौकी इंचार्ज श्री आलोक कुमार तथा उनकी पूरी टीम का उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा की भावना के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। उनकी सक्रिय कार्यशैली के कारण सेक्टर के निवासियों में सुरक्षा का विश्वास लगातार मजबूत हुआ है।”

    आरडब्ल्यूए का मानना है कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय अपराध नियंत्रण के साथ-साथ सामाजिक विश्वास को भी सुदृढ़ करता है। एसोसिएशन ने उम्मीद जताई कि नोएडा पुलिस भविष्य में भी इसी तरह सक्रिय रहकर नागरिकों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता देती रहेगी।

    More articles

    Latest article