31.5 C
Greater Noida
Sunday, July 12, 2026
More

    किसानों की समस्याओं को लेकर यमुना एक्सप्रेसवे प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

    Memorandum submitted to Yamuna Expressway management regarding the problems of farmers

    Must read

    जेवर, द न्यूज क्लिक। किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सोमवार को करप्शन फ्री इंडिया संगठन के प्रदेश महासचिव मास्टर दिनेश नागर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने यमुना एक्सप्रेसवे के टोल मैनेजर अनुज चौधरी एवं जे.के. शर्मा से वार्ता कर ज्ञापन सौंपा।
    ज्ञापन में किसानों की लंबे समय से लंबित 64 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा, आबादी एवं प्लॉट संबंधी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की गई। इसके अलावा यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट से आगरा तक सर्विस रोड के जीर्णोद्धार, टूटी हुई सड़कों की मरम्मत तथा स्थानीय किसानों एवं क्षेत्रवासियों की अन्य जनसमस्याओं के समाधान की मांग भी उठाई गई।
    मास्टर दिनेश नागर ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान लंबे समय से नहीं हो पा रहा है, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो किसान आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
    टोल प्रबंधन की ओर से अनुज चौधरी एवं जे.के. शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि किसानों एवं क्षेत्रवासियों की मांगों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर उनके शीघ्र निस्तारण का प्रयास किया जाएगा।
    इस दौरान मास्टर दिनेश नागर, प्रेम प्रधान, कुलबीर भाटी, हरेंद्र कसाना, गौरव भाटी, राकेश नागर, लखमी पंडित, जग्गू प्रमुख, रिंकू बैंसला, रोहतास नागर सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

    More articles

    Latest article