30.5 C
Greater Noida
Wednesday, October 21, 2026
More

    Accurate College News : एक्यूरेट इंस्टीट्यूट में ‘विद्यारंभ ’26’ का भव्य आयोजन, 1000 नवप्रवेशित विद्यार्थियों को मिला करियर और भविष्य का मार्गदर्शन, AI, तकनीकी दक्षता, नैतिक शिक्षा और व्यक्तित्व विकास पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचार; फिल्म अभिनेता सुदेश बेरी ने भी विद्यार्थियों से किया संवाद, पूनम शर्मा ने कहा AI और एडवांस ट्रेनिंग पर रहेगा फोकस

    कार्यक्रम के अवसर पर Accurate Group of Institutions की चेयरपर्सन पूनम शर्मा ने सभी नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि तकनीकी दक्षता के दौर में संस्थान अपने कैंपस को वैश्विक स्तर के इंफ्रास्ट्रक्चर के अनुरूप विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि विभिन्न पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को एआई और अन्य एडवांस्ड प्रतिस्पर्धी प्रशिक्षण उपलब्ध कराने पर जोर दिया

    Must read

    ग्रेटर नोएडा, द न्यूज क्लिक। एक्यूरेट इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (AIMT), ग्रेटर नोएडा की ओर से नए विद्यार्थियों के स्वागत और उनके उच्च शिक्षा के सफर की औपचारिक शुरुआत के अवसर पर ‘विद्यारंभ ’26 – Orientation Ceremony’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंस्टीट्यूट ऑफ आर्कियोलॉजी, ग्रेटर नोएडा स्थित बी.बी. लाल ऑडिटोरियम में हुआ, जिसमें करीब 1000 नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने भाग लिया।

    कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अकादमिक शिक्षा के साथ-साथ करियर निर्माण, नैतिक मूल्यों, व्यक्तित्व विकास, तकनीकी दक्षता, नेतृत्व क्षमता और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना रहा। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन, मंत्रोच्चारण, सरस्वती वंदना एवं गणेश वंदना के साथ हुई। इसके बाद अतिथियों का स्वागत किया गया।

    डॉ. सुनील मिश्रा ने किया विद्यार्थियों का स्वागत

    AIMT के निदेशक डॉ. सुनील मिश्रा ने स्वागत संबोधन में सभी नवप्रवेशित विद्यार्थियों का एक्यूरेट परिवार में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कॉलेज जीवन विद्यार्थियों के लिए सीखने, अपनी क्षमताओं को पहचानने और भविष्य के लिए मजबूत आधार तैयार करने का महत्वपूर्ण चरण है। उन्होंने विद्यार्थियों से संस्थान में उपलब्ध शैक्षणिक एवं विकासात्मक अवसरों का सकारात्मक ढंग से लाभ उठाने तथा अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।

    सुदेश बेरी ने साझा किए पेशेवर अनुभव

    भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन जगत के अभिनेता सुदेश बेरी ने विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। उन्होंने अपने लंबे पेशेवर अनुभव और रचनात्मक क्षेत्र में अपनी यात्रा से जुड़े अनुभव साझा किए।नउन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, निरंतर प्रयास, रचनात्मक सोच और अपने सपनों के प्रति प्रतिबद्धता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उनके संबोधन ने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखने का संदेश दिया।

    ‘How to Build & Shape a Career’ पर गौरव सोनी ने दिया मंत्र

    सॉफ्टवेयर कंपनी कोफोर्ज के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट–ह्यूमन रिसोर्सेज गौरव सोनी ने ‘How to Build & Shape a Career’ विषय पर विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि करियर की शुरुआत से पहले विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं और रुचियों को पहचानना चाहिए तथा उद्योग की जरूरतों के अनुरूप आवश्यक प्रोफेशनल स्किल्स विकसित करनी चाहिए।नउन्होंने कौशल, दृष्टिकोण, संवाद क्षमता, अनुकूलनशीलता और निरंतर सीखने की प्रवृत्ति को सफल करियर की महत्वपूर्ण आधारशिला बताया।

    शिक्षा में नैतिक मूल्यों की भूमिका पर डॉ. प्रदीप कुमार राय ने किया संबोधित

    सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार राय ने ‘Ethics of Education’ विषय पर अपने विचार रखे। उन्होंने शिक्षा को केवल ज्ञान अर्जित करने का माध्यम न मानकर चरित्र निर्माण, नैतिकता, जिम्मेदारी और सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने का साधन बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने पेशेवर जीवन में ईमानदारी, अनुशासन और नैतिक आचरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया।

    एआई के दौर में भविष्य के टेक्नोक्रेट तैयार करने पर जोर

    सॉफ्टवेयर कंपनी EbixCash के हेड एचआर हर्ष राज जैन ने ‘Preparing Future Technocrats’ विषय पर विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने तेजी से बदलती तकनीकी दुनिया और उद्योग जगत की अपेक्षाओं के अनुरूप विद्यार्थियों को स्वयं को तैयार करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों से तकनीकी ज्ञान के साथ संवाद क्षमता, समस्या समाधान, अनुकूलनशीलता और पेशेवर व्यवहार विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने निरंतर नई स्किल्स सीखते रहने को भविष्य की प्रतिस्पर्धा में महत्वपूर्ण बताया।

    सांस्कृतिक प्रस्तुति और स्टैंड-अप कॉमेडी ने बांधा समां

    कार्यक्रम के दौरान B.Tech विद्यार्थियों ने भारत के विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विविधता पर आधारित ग्रुप डांस प्रस्तुत किया। प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों ने देश की विविध संस्कृति के साथ अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

    इसके बाद मनोरंजन सत्र में स्टैंड-अप कॉमेडियन पवन कुमार सिंह ने प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुति से विद्यार्थियों के बीच उत्साह और मनोरंजन का माहौल बना।

    पूनम शर्मा ने कहा—एआई और एडवांस ट्रेनिंग पर रहेगा फोकस

    कार्यक्रम के अवसर पर Accurate Group of Institutions की चेयरपर्सन पूनम शर्मा ने सभी नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि तकनीकी दक्षता के दौर में संस्थान अपने कैंपस को वैश्विक स्तर के इंफ्रास्ट्रक्चर के अनुरूप विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि विभिन्न पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को एआई और अन्य एडवांस्ड प्रतिस्पर्धी प्रशिक्षण उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि विद्यार्थी उद्योग की जरूरतों के अनुरूप तैयार हो सकें और बेहतर प्लेसमेंट अवसर प्राप्त कर सकें। उन्होंने आने वाले समय में प्लेसमेंट के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों और अभिभावकों के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

    धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ समापन

    समारोह के अंत में डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह, डायरेक्टर (PGDM) ने धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले अतिथियों, संस्थान के प्रबंधन, शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ ‘विद्यारंभ ’26’ का समापन हुआ।

    एक्यूरेट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की स्थापना वर्ष 2006 में हुई थी और यह विभिन्न प्रोफेशनल एजुकेशन डिसिप्लिन में कार्यरत है। ‘विद्यारंभ ’26’ ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को संस्थान के शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराने के साथ उन्हें शिक्षा, करियर, नैतिकता, तकनीक, नेतृत्व और व्यक्तिगत विकास के विभिन्न आयामों से जोड़ने का अवसर प्रदान किया। विभिन्न क्षेत्रों से आए विशेषज्ञों के अनुभव और मार्गदर्शन ने विद्यार्थियों की आगामी अकादमिक एवं प्रोफेशनल यात्रा की मजबूत शुरुआत की।

    द न्यूज क्लिक की न्यूज

    More articles

    Latest article