32.6 C
Greater Noida
Saturday, July 11, 2026
More

    शारदा हॉस्पिटल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद मरीजों को सुरक्षित रक्त उपलब्ध करना रहा उद्देश्

    Voluntary blood donation camp organised at Sharda Hospital

    Must read

    ग्रेटर नोएडा, द न्यूज क्लिक।।शारदा अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना, रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था।

    शिविर में छात्रों, फैकल्टी सदस्यों, अस्पताल कर्मचारियों और अन्य लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदान करने से पहले सभी रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच की गई और पूरी प्रक्रिया विशेषज्ञ डॉक्टरों तथा प्रशिक्षित टीम की निगरानी में सुरक्षित तरीके से पूरी की गई।

    शिविर के दौरान लोगों को बताया गया कि एक यूनिट रक्त कई मरीजों की जिंदगी बचाने में मदद कर सकता है। साथ ही रक्तदान से जुड़े विभिन्न पहलुओं और इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में स्वैच्छिक रक्तदान की भावना को मजबूत करना और अधिक से अधिक लोगों को इस नेक कार्य से जोड़ना था।

    इस अवसर पर शारदा हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. राम मूर्ति शर्मा ने कहा: “रक्तदान किसी जरूरतमंद को जीवन देने जैसा है। हमारे अस्पताल का प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा लोग स्वेच्छा से रक्तदान के लिए आगे आएं। खुशी की बात है कि इस शिविर में युवाओं और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ऐसे प्रयास समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ जरूरतमंद मरीजों तक समय पर रक्त पहुंचाने में भी मदद करते हैं। हम सभी से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील करते हैं।”

    इस शिविर के दौरान डॉ. निरुपमा गुप्ता, डॉ. अमित पवैया, डॉ. अंकुर शर्मा, डॉ. हरप्रीत सिंह, डॉ. मानसी आदि डॉक्टर मौजूद रहे।

    More articles

    Latest article