31.5 C
Greater Noida
Sunday, July 12, 2026
More

    सेक्टर-105 में नियमों की धज्जियां उड़ाकर तोड़ी ग्रीन बेल्ट की दीवार, काटे पूजनीय पेड़, RWA ने CEO नोएडा प्राधिकरण से की शिकायत

    In Sector-105, the wall of the green belt was broken by breaking the rules, worshipped and trees were cut, RWA complained to the CEO Noida Authority

    Must read

    नोएडा द न्यूज क्लिक। ​​नियमों और पर्यावरण कानूनों को ताक पर रखकर ग्रीन बेल्ट की मुख्य सुरक्षा दीवार को तोड़ने और कई पूजनीय व छायादार वृक्षों को अवैध रूप से काटने का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। इस कृत्य के खिलाफ आरडब्ल्यूए सेक्टर-105 के अध्यक्ष श्री दिव्य कृष्णात्रेय (दीपक शर्मा) ने नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) को एक आधिकारिक पत्र लिखकर दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

    ​मामले की गंभीरता पर प्रकाश डालते हुए आरडब्ल्यूए के महासचिव श्री राजीव दुबलिश ने बताया ​”भूखंड संख्या B-46 के मालिक द्वारा ग्रीन बेल्ट की मुख्य सुरक्षा दीवार को अवैध रूप से तोड़ दिया गया है। इस दीवार के टूटने के कारण पूरे सेक्टर की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। अब सेक्टर में असामाजिक तत्वों के घुसने और चोरी-डकैती जैसी वारदातों का खतरा काफी बढ़ गया है। यह सीधे तौर पर सरकारी संपत्ति पर अतिक्रमण और वन संपदा को नष्ट करने का आपराधिक मामला है।” ​काटे गए पेड़ों में नीम, पीपल, बरगद और जामुन जैसे जीवनदायिनी और धार्मिक रूप से पूजनीय माने जाने वाले वृक्ष शामिल थे। इस अवैध और क्रूर कृत्य से स्थानीय निवासियों और पर्यावरण प्रेमियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि चंद व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए पर्यावरण और जनसुरक्षा की इस तरह बलि नहीं चढ़ाई जा सकती।

    ​आरडब्ल्यूए सेक्टर-105 के अध्यक्ष श्री दिव्य कृष्णात्रेय (दीपक शर्मा) ने इस मामले को बेहद संगीन बताते हुए कहा है कि प्राधिकरण को इस पर तुरंत संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने मांग की है कि: ​दोषी भूखंड स्वामी के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिए ,​अवैध वृक्ष कटान के लिए दोषी पर वन विभाग और प्राधिकरण द्वारा भारी जुर्माना लगाया जाए ,​तोड़ी गई ग्रीन बेल्ट की दीवार को दोषी के खर्चे पर तुरंत दोबारा बनवाया जाए ताकि सेक्टर की सुरक्षा बहाल हो सके।

    More articles

    Latest article