44.1 C
Greater Noida
Sunday, June 28, 2026
More

    Big News : दादरी को मिली विकास की बड़ी सौगात, जीटी रोड पर ₹1.77 करोड़ की लागत से बनेगी इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क, विधायक तेजपाल सिंह नागर के प्रयास लाए रंग, नगर पालिका अध्यक्ष गीता पंडित रही मौजूद

    Dadri got a big gift of development, interlocking tiles road will be built on GT Road at a cost of ₹1.77 crore

    Must read

    दादरी, द न्यूज क्लिक। दादरी विधानसभा क्षेत्र के विकास को एक और महत्वपूर्ण सौगात मिली है। विधायक श्री तेजपाल सिंह नागर के निरंतर प्रयासों से जीटी रोड पर धर्मवीर भाटी (बौंडाकी वाले) के मकान से नगर पालिका सीमा बोर्ड तक सड़क की साइड पटरी पर इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण कार्य को स्वीकृति मिल गई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर लगभग ₹177.76 लाख (1.77 करोड़ रुपये) की लागत व्यय की जाएगी।

    यह निर्माण कार्य क्षेत्र में पैदल यात्रियों की सुविधा, सड़क सुरक्षा और शहरी सौंदर्यीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। परियोजना पूरी होने के बाद स्थानीय नागरिकों, दुकानदारों और राहगीरों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी, वहीं सड़क के किनारों पर जलभराव और अव्यवस्था जैसी समस्याओं से भी राहत मिलेगी।

    इस अवसर पर विधायक तेजपाल सिंह नागर ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में दादरी विधानसभा में विकास कार्य लगातार गति पकड़ रहे हैं। सरकार का लक्ष्य प्रत्येक क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना और आम जनता को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि दादरी के समग्र विकास के लिए सड़क, पेयजल, नाली, प्रकाश व्यवस्था और अन्य जनहित के कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि जीटी रोड पर इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण कार्य से क्षेत्र की सुंदरता बढ़ने के साथ-साथ आमजन को सुरक्षित और सुगम आवागमन का लाभ मिलेगा। भविष्य में भी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए इसी तरह की योजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा।

    कार्यक्रम के दौरान दादरी नगर पालिका परिषद की चेयरमैन श्रीमती गीता पंडित भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उनके अलावा बलराज भाटी, दिनेश भाटी, ईश्वर भाटी, आजाद प्रधान, राकेश प्रधान, तरुण नागर, रजाक चेयरमैन, सुनील भाटी, एच.के. शर्मा, कुलदीप नागर, जीतू भाटी, मनोज चैची, मनोज प्रधान, श्रीमती बबिता नागर, दीपक नागर, महेश गुर्जर, प्रभु दरोगा, महावीर राव सहित अनेक गणमान्य नागरिक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

    विधायक तेजपाल सिंह नागर ने इस विकास परियोजना के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग से दादरी विधानसभा में विकास की रफ्तार लगातार तेज हो रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी क्षेत्र में जनहित और आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी अनेक विकास परियोजनाएं धरातल पर उतरेंगी।

    More articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Latest article