32.3 C
Greater Noida
Wednesday, July 22, 2026
More

    Treanding News : भीषण गर्मी में शिवालिक सेवा समिति का सेवा अभियान, सूरजपुर साइट-सी में राहगीरों को पिलाया ठंडा शर्बत

    Shivalik Seva Samiti's service campaign in the scorching heat, cold sorbent was given to passers-by in Surajpur site-C

    Must read

    ग्रेटर नोएडा, द न्यूज क्लिक। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच शिवालिक सेवा समिति ने मानव सेवा का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए सूरजपुर साइट-सी, ग्रेटर नोएडा में शर्बत वितरण अभियान चलाया। इस दौरान राहगीरों, मजदूरों, वाहन चालकों, दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों को ठंडा एवं स्वादिष्ट शर्बत पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाई गई।

    समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इन दिनों क्षेत्र में तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। ऐसे मौसम में लोगों को राहत देना और जनसेवा करना समिति का प्रमुख उद्देश्य है। इसी भावना के साथ सूरजपुर साइट-सी के विभिन्न स्थानों पर शर्बत वितरण किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने इसका लाभ उठाया।

    सेवा अभियान में शिवालिक सेवा समिति के स्वयंसेवक पूरे उत्साह के साथ दिनभर जुटे रहे। इस दौरान रमेश चंद्र शर्मा, कालिका प्रसाद उपाध्याय, सी.पी. बंसल, पवन पाठक, सचिन नागर, ओमदत्त शर्मा, अजय कुमार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने लोगों को शर्बत वितरित कर सेवा कार्य को सफल बनाया।

    शर्बत वितरण के दौरान स्थानीय लोगों ने समिति के इस सामाजिक प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में इस प्रकार के सेवा कार्य न केवल लोगों को राहत देते हैं, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं।

    समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि शिवालिक सेवा समिति भविष्य में भी जनहित के ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रखेगी। गर्मी के मौसम में जरूरतमंद लोगों तक राहत पहुंचाने के लिए विभिन्न स्थानों पर शीतल पेयजल और शर्बत वितरण जैसे अभियान लगातार संचालित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस भीषण गर्मी से राहत मिल सके।

    More articles

    Latest article