32.3 C
Greater Noida
Wednesday, July 22, 2026
More

    AOA Election : सम्पूर्णम अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन का चुनाव निर्विरोध सम्पन्न, नवनीत जुनेजा बने अध्यक्ष

    Election of Sampoorna Apartment Honours Association completed unopposed, Navneet Juneja became the president

    Must read

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट, द न्यूज क्लिक। इरोज सम्पूर्णम, सेक्टर-2 स्थित सम्पूर्णम अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन (SAOA) के वर्ष 2026-27 के चुनाव शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं निर्विरोध संपन्न हो गए। सभी पदों पर प्राप्त वैध नामांकन निर्धारित रिक्तियों के बराबर होने के कारण किसी भी पद के लिए मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी। इसके साथ ही नई कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन हो गया।

    निर्धारित निर्वाचन कार्यक्रम के तहत नामांकन, नामांकन पत्रों की जांच, आपत्तियों के निस्तारण और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नामित निर्वाचन अधिकारी श्री हरिशंकर त्रिपाठी (मत्स्य विभाग) ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदान किए।

    प्रमाण-पत्र वितरण समारोह के दौरान नवनिर्वाचित टीम ने निर्वाचन अधिकारी के साथ सामूहिक एवं व्यक्तिगत छायाचित्र भी खिंचवाए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सोसायटी के निवासी उपस्थित रहे और नई कार्यकारिणी का फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं।

    निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारी

    • अध्यक्ष: नवनीत जुनेजा
    • उपाध्यक्ष: यशपाल सिंह भंडारी
    • सचिव: पंकज कुमार चौधरी
    • कोषाध्यक्ष: अजीत कुमार मिश्रा

    कार्यकारिणी सदस्य

    • गुंजन मिश्रा
    • दिलीप कुमार
    • राजीव सिंह
    • संजय शर्मा
    • क्लैरिसा शान्तिसीली कुमार
    • प्रभदीप कालसी

    निर्वाचन अधिकारी हरिशंकर त्रिपाठी ने नवनिर्वाचित टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि नई कार्यकारिणी पारदर्शिता, जवाबदेही और सामूहिक सहभागिता की भावना के साथ सोसायटी के विकास एवं निवासियों के हित में प्रभावी कार्य करेगी।

    इस अवसर पर उपस्थित निवासियों ने निर्विरोध चुनाव को आपसी विश्वास, सौहार्द और लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई टीम सोसायटी के बेहतर प्रबंधन, स्वच्छता, सुरक्षा, आधारभूत सुविधाओं के विकास और निवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी।

    कार्यक्रम के अंत में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी निवासियों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि वे पूरी पारदर्शिता, समर्पण और टीम भावना के साथ कार्य करेंगे तथा इरोज सम्पूर्णम को बेहतर, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आवासीय परिसर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

    More articles

    Latest article