द न्यूज़ क्लिक। ग्रेटर नोएडा के ओमेगा-1 स्थित यथार्थ सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, किफायती और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ‘सैटेलाइट क्लिनिक’ पहल की शुरुआत की है। इस पहल के तहत पहला सैटेलाइट क्लिनिक फर्रुखाबाद में लांच किया गया। जिसका उद्घाटन सांसद मुकेश राजपूत द्वारा किया गया है, जिससे स्थानीय मरीजों को अब बड़े शहरों तक यात्रा किए बिना सुपर स्पेशलिटी अनुभवी डॉक्टरों की विशेषज्ञ सलाह और बेहतर उपचार मार्गदर्शन मिल सकेगा।
यह पहल विशेष रूप से उन मरीजों के लिए लाभकारी होगी जिन्हें बेहतर इलाज के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। सैटेलाइट क्लिनिक के माध्यम से मरीजों को कम खर्च में गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं, विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह, सही उपचार की दिशा और समय की बचत जैसे कई लाभ मिलेंगे। इसके साथ ही यह पहल स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और किफायत को भी मजबूत करेगी।

इस मौके पर यथार्थ हॉस्पिटल के सीईओ अमित सिंह ने कहा कि हम फर्रुखाबाद के लोगों को इस नई स्वास्थ्य सेवा सुविधा के लिए बधाई देते है। यथार्थ हॉस्पिटल का उद्देश्य है कि मरीजों को उनके घर के नजदीक ही बेहतर उपचार, मार्गदर्शन और विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह मिल सके। सैटेलाइट क्लिनिक के माध्यम से मरीजों को समय पर सही इलाज और उचित चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। आने वाले समय में यथार्थ हॉस्पिटल देश के विभिन्न क्षेत्रों में ऐसे और क्लिनिक शुरू करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि हर मरीज तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से पहुंच सकें।
इस दौरान डॉ सुनील कुमार बालियान ने कहा कि यथार्थ हॉस्पिटल का उद्देश्य केवल इलाज प्रदान करना नहीं, बल्कि हर व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। सैटेलाइट क्लिनिक एक ऐसी आधुनिक स्वास्थ्य सेवा पहल है, जिसके माध्यम से मरीज अपने नजदीकी क्लिनिक से ही ऑनलाइन कॉल और डिजिटल कंसल्टेशन के ज़रिए हमारे सुपर स्पेशलिटी डॉक्टरों से सीधे जुड़ सकते है। इस सुविधा के अंतर्गत मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, उपचार संबंधी मार्गदर्शन और नियमित फॉलो-अप सेवाएं आसानी से उपलब्ध होंगी, जिससे उन्हें बड़े शहरों या अस्पतालों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
यथार्थ हॉस्पिटल की यह पहल केवल एक स्वास्थ्य सेवा विस्तार ही नहीं, बल्कि सुविधाओं से वंचित क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुँचाने का एक सामाजिक प्रयास भी है। सैटेलाइट क्लिनिक मॉडल का माध्यम से अस्पताल का लक्ष्य है कि हर व्यक्ति को समय पर सही इलाज, विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उनके अपने शहर के करीब उपलब्ध हो सकें। आने वाले समय में यह पहल देशभर में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

