32.1 C
Greater Noida
Monday, June 1, 2026
More

    पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्टी में आयोजित हुआ भव्य “अकादमिक एक्सीलेंस अवार्ड 2025-26” समारोह, 10वीं एवं 12वीं में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

    Grand "Academic Excellence Award 2025-26" ceremony held at Paramount Golf Foresti, meritorious students who scored more than 90% marks in 10th and 12th were honoured

    Must read

    ग्रेटर नोएडा, द न्यूज क्लिक।
    श्री चित्रगुप्त कायस्थ महापरिवार पी.जी.एफ. ट्रस्ट (रजि.) द्वारा आज पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्टी सोसायटी, ग्रेटर नोएडा में “अकादमिक एक्सीलेंस अवार्ड 2025-26” का भव्य एवं प्रेरणादायी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2025-26 की कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन का उत्सव मनाया गया।

    समारोह के अध्यक्ष श्री अनिल सिन्हा ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन एवं निरंतर सीखने की भावना के साथ जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के सशक्त राष्ट्रनिर्माता हैं और उनकी उपलब्धियाँ समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

    कार्यक्रम में शिक्षाविदों एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर डॉ. (प्रो.) वी. सी. श्रीवास्तव, डॉ. मंजूला सिन्हा, डॉ. (प्रो.) स्वर्णलता, संस्कृताचार्या श्रीमती रश्मि, श्री अमन श्रीवास्तव, श्री रामकुमार नागर, आंग्लविद् श्रीमती प्रिया घई, विंग कमांडर योगराज शर्मा, डॉ. प्रियंका सक्सेना एवं श्रीमती कृतिका मुकेश ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें उच्च लक्ष्य निर्धारित कर समर्पण एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

    वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक युग में शिक्षा ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है और ऐसे सम्मान समारोह विद्यार्थियों में आत्मविश्वास एवं उत्कृष्टता की भावना को मजबूत करते हैं।

    समारोह में उपस्थित अभिभावकों, गणमान्य नागरिकों एवं आमंत्रित अतिथियों ने ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस अभिनव पहल की मुक्त कंठ से सराहना की। सभी ने इसे समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय एवं अनुकरणीय प्रयास बताया।

    कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं एवं समाज में शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ हुआ।

    More articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Latest article