37.4 C
Greater Noida
Sunday, June 21, 2026
More

    नोएडा में दहेज के लिए विवाहिता को जान से मारने की कोशिश, पति, देवर और सास-ससुर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

    Attempt to kill married woman for dowry in Noida, husband, brother-in-law and mother-in-law booked under serious sections

    Must read

    नोएडा के सेक्टर 63 कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है की सास ससुर पति व देवर विवाहिता को जान से मारने की कोशिश कर रहे हैं। साथ में देवर ने विवाहिता का दुष्कर्म करने और गला दबाकर मारने का प्रयास किया। आरोप है कि दहेज में स्कॉर्पियो व 10 लाख अतिरिक्त की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष के लोग ऐसा कर रहे हैं।

    सतपाल ने की थी बेटी की शादी


    पुलिस को दी गई शिकायत में सलारपुर गांव के रहने वाले सतपाल शर्मा ने कहा है कि उन्होंने अपनी बेटी राखी की शादी 28 फरवरी 2024 को हिंदू रीति रिवाज से दुष्यंत शर्मा से की थी। दुष्यंत नोएडा के सेक्टर 63 कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बहलोलपुर गांव का रहने वाला है।

    ज़िले में दहेज के लिए विविवाहिताओं पर हो रहे अत्याचार के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे है। हाल ही में जलपुरा में हुए दीपिका नागर प्रकरण के बाद ताजा मामला नोएडा के सेक्टर 63 कोतवाली क्षेत्र का है जहाँ दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है की सास ससुर पति व देवर विवाहिता को जान से मारने की कोशिश कर रहे हैं। साथ में देवर ने विवाहिता का दुष्कर्म करने और गला दबाकर मारने का प्रयास किया। आरोप है कि दहेज में स्कॉर्पियो व 10 लाख अतिरिक्त की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष के लोग ऐसा कर रहे हैं।

    आरोप है की शादी के बाद से ही सतपाल की बेटी को ससुराल पक्ष के लोगों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। शादी में बतौर दहेज 18 तोला सोना, बलेनो गाड़ी भी सतपाल ने दी थी। लड़की के पिता के अनुसार, उन्होंने अपनी हैसियत से अधिक कर्ज लेकर लगभग 50 लाख रुपये बेटी की शादी में लगाए थे। दहेज में दी गए बलेनो गाड़ी और सारे गहने लड़की के पति ने बेच दिए। इसके बावजूद दहेज लोभी ससुरालियों का मन नहीं भरा और विवाहिता को परेशान करने लगे। विवाहिता का गला दबाकर मारने का प्रयास किया गया।

    आरोप है कि बीती 2 मई की रात पीड़िता के पति ने उसके साथ जानवरों की तरह मारपीट की। किसी तरह से जान बचाकर पीड़िता नोएडा के सेक्टर-63 थाने पहुंची, जहाँ उसने अपने साथ हुई आपबीती पुलिस को सुनाई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर उसका मेडिकल कराया है और आरोपी ससुराल पक्ष पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़िता के बयान भी दर्ज कर लिए। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है। जल्दी ही गिरफ्तारी की जाएगी।

    More articles

    Latest article