27 C
Greater Noida
Tuesday, July 21, 2026
More

    Big News : जुनेदपुर में लाइब्रेरी और बुलंदखेड़ा में श्मशान घाट की उठी मांग, करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने प्राधिकरण को सौंपा ज्ञापन

    Demand for library in Junedpur and crematorium in Bulandkheda, Corruption Free India Organisation submitted a memorandum to the authority

    Must read

    ग्रेटर नोएडा, द न्यूज क्लिक। क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं और ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर मंगलवार को करप्शन फ्री इंडिया संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रवि कुमार एनजी से मुलाकात की।इस दौरान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न विकास कार्यों की मांग को लेकर ज्ञापन प्राधिकरण के जीएम ए.के. सिंह को सौंपा।

    प्रदेश महासचिव मास्टर दिनेश नागर के नेतृत्व में संगठन ने विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग करते हुए प्राधिकरण के महाप्रबंधक ए.के. सिंह को ज्ञापन सौंपा।

    संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय और प्रदेश महासचिव मास्टर दिनेश नागर ने बताया कि ग्राम जुनेदपुर में विद्यार्थियों और युवाओं के लिए एक सार्वजनिक लाइब्रेरी की स्थापना की मांग की गई है। उनका कहना है कि क्षेत्र में अध्ययन के लिए उपयुक्त स्थान नहीं होने से विद्यार्थियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। लाइब्रेरी बनने से युवाओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को भी लाभ होगा।

    इसके अलावा ग्राम बुलंदखेड़ा में लंबे समय से लंबित श्मशान घाट के निर्माण तथा वहां तक पहुंचने के लिए सड़क निर्माण की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। संगठन का कहना है कि श्मशान घाट और उचित मार्ग के अभाव में ग्रामीणों को अंतिम संस्कार जैसे आवश्यक कार्यों के दौरान भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

    मास्टर दिनेश नागर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और मूलभूत सुविधाओं का विकास समय की आवश्यकता है। यदि इन मांगों को शीघ्र पूरा किया जाता है तो इससे हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र का समग्र विकास भी सुनिश्चित होगा।

    प्राधिकरण अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने तथा समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक प्रयास करने का आश्वासन दिया।

    इस अवसर पर करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय, प्रदेश महासचिव मास्टर दिनेश नागर, ब्रह्मपाल कपासिया, प्रेमराज भाटी, अमनेश नागर सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीण भी मौजूद रहे।

    More articles

    Latest article