30.7 C
Greater Noida
Sunday, August 9, 2026
More

    Greater Noida West News : दिव्यांश फ्लोरा AoA का गठन: गजेंद्र सिंह बने अध्यक्ष, सचिव बने प्रणबेश नाथ, पहली जीबीएम में विकास, पारदर्शिता और बेहतर प्रबंधन का लिया संकल्प, चुनाव समिति की हुई सराहना

    Divyansh Flora formation of AoA: Gajendra Singh becomes president, Pranabesh Nath becomes secretary

    Must read

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट, द न्यूज क्लिक। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी-2 स्थित दिव्यांश फ्लोरा सोसाइटी में अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AoA) का गठन लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। 4 जुलाई 2026 को आयोजित चुनाव प्रक्रिया में सोसाइटी के निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नई कार्यकारिणी के गठन में सक्रिय भूमिका निभाई।

    नामांकन वापसी की अंतिम तिथि तक एक प्रत्याशी द्वारा अपना नाम वापस लेने के बाद शेष 10 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। इसके बाद नवनिर्वाचित बोर्ड सदस्यों ने सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया।

    ये बने AoA के पदाधिकारी

    अध्यक्ष: गजेंद्र सिंह

    उपाध्यक्ष: नितिन सागर

    सचिव: प्रणबेश नाथ

    सहायक सचिव: विनय शर्मा

    कोषाध्यक्ष: कुलदीप सिंह सोम

    सहायक कोषाध्यक्ष: अमोघ गजानन जोशी

    बोर्ड सदस्य:

    अमित तिवारी

    भास्कर मिश्रा

    राहुल गुप्ता

    राकेश चौहान

    पहली जीबीएम में विकास की रूपरेखा पर चर्चा

    11 जुलाई 2026 को नवनिर्वाचित बोर्ड की पहली जनरल बॉडी मीटिंग (GBM) आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में सोसाइटी के निवासी शामिल हुए। बैठक में सभी सदस्यों ने नई कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और आने वाले कार्यकाल के लिए सहयोग का भरोसा जताया।

    बैठक के दौरान सोसाइटी के विकास, पारदर्शी प्रशासन, बेहतर रखरखाव, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, वित्तीय पारदर्शिता और निवासियों के साथ नियमित संवाद को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया गया।

    चुनाव समिति की हुई सराहना

    निवासियों ने चुनाव समिति की निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया की प्रशंसा करते हुए कहा कि पूरी प्रक्रिया लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुई, जिससे सोसाइटी में विश्वास और एकजुटता का माहौल मजबूत हुआ।

    निवासियों के हित होंगे सर्वोच्च प्राथमिकता

    नवनिर्वाचित अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने कहा कि नई AoA का उद्देश्य प्रत्येक निवासी के हितों की रक्षा करना, सोसाइटी की आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना और सभी निर्णय पूर्ण पारदर्शिता के साथ लेना होगा। उन्होंने कहा कि बोर्ड टीम भावना के साथ कार्य करेगा और प्रत्येक निवासी की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

    नई कार्यकारिणी ने विश्वास जताया कि सभी निवासियों के सहयोग से दिव्यांश फ्लोरा सोसाइटी को बेहतर प्रबंधन, सुव्यवस्थित रखरखाव और आधुनिक सुविधाओं वाली आदर्श आवासीय सोसाइटी के रूप में विकसित किया जाएगा।

    More articles

    Latest article