ग्रेटर नोएडा, द न्यूज क्लिक। विश्व IVF दिवस के अवसर पर आयोजित 7th India IVF Summit & Awards 2026 में ग्रेटर नोएडा स्थित The Bliss IVF & Gynae Care ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की। प्रतिष्ठित संस्थान को “Best Standalone IVF Centre” श्रेणी में सम्मानित किया गया। यह सम्मान IHW Council द्वारा Indian Society for Assisted Reproduction (ISAR) के सहयोग से नई दिल्ली स्थित Hyatt होटल में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया।
इस अवसर पर The Bliss IVF & Gynae Care की Founder, Director एवं Chief IVF Consultant डॉ. सोनाली गुप्ता को नैतिक (Ethical), वैज्ञानिक (Evidence-based) और रोगी-केंद्रित (Patient-centric) प्रजनन सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान संस्था की गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं, उच्च सफलता दर और मरीजों के प्रति समर्पित दृष्टिकोण का राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाण माना जा रहा है।
“यह सम्मान हजारों दंपत्तियों के विश्वास का सम्मान है” – डॉ. सोनाली गुप्ता
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. सोनाली गुप्ता ने इसे अपनी पूरी मेडिकल टीम, मरीजों और उनके परिवारों को समर्पित करते हुए कहा “यह सम्मान केवल The Bliss IVF & Gynae Care का नहीं, बल्कि उन हजारों दंपत्तियों की उम्मीदों, विश्वास और संघर्ष का सम्मान है, जिन्होंने हमें अपने जीवन के सबसे महत्वपूर्ण सफर का हिस्सा बनाया। हमारा उद्देश्य केवल प्रेग्नेंसी हासिल कराना नहीं, बल्कि प्रत्येक मरीज को Ethical, Transparent और Compassionate Fertility Care उपलब्ध कराना है।”
उन्होंने कहा कि आधुनिक IVF तकनीक, अत्याधुनिक लैब सुविधाएं, अनुभवी विशेषज्ञों की टीम और प्रत्येक मरीज के लिए व्यक्तिगत उपचार योजना (Personalised Treatment Plan) के माध्यम से संस्थान लगातार निःसंतान दंपत्तियों के माता-पिता बनने के सपने को साकार करने का प्रयास कर रहा है।
वैज्ञानिक और पारदर्शी उपचार पर विशेष जोर
डॉ. सोनाली गुप्ता ने बताया कि सफल IVF उपचार के लिए केवल आधुनिक तकनीक ही नहीं, बल्कि सही परामर्श, पारदर्शिता, मरीज के प्रति संवेदनशीलता और वैज्ञानिक उपचार पद्धति भी अत्यंत आवश्यक है। The Bliss IVF & Gynae Care इन सभी मानकों का पालन करते हुए मरीजों को विश्वस्तरीय फर्टिलिटी सेवाएं उपलब्ध करा रहा है।
ग्रेटर नोएडा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
विश्व IVF दिवस पर मिला यह राष्ट्रीय सम्मान न केवल The Bliss IVF & Gynae Care की उपलब्धि है, बल्कि ग्रेटर नोएडा और पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए भी गौरव का विषय है। यह सम्मान क्षेत्र में उपलब्ध उन्नत प्रजनन चिकित्सा सेवाओं और स्वास्थ्य क्षेत्र में बढ़ती विशेषज्ञता को भी राष्ट्रीय पहचान दिलाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रकार के सम्मान संस्थानों को और बेहतर चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रेरित करते हैं तथा निःसंतानता जैसी चिकित्सकीय स्थिति के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

