मेरठ, द न्यूज क्लिक। मेरठ पब्लिक स्कूल ग्रुप की तरफ से शनिवार (30/05/2026)को श्री ताराचंद शास्त्री जी एकेडमी एक्सीलेंस अवॉर्ड कार्यक्रम का आयोजन मेरठ में चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में नेताजी सुभाष चंद्र ऑडिटोरियम में हुआ l यह कार्यक्रम मेरठ पब्लिक स्कूल ग्रुप की कक्षा दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों को सी बी एस ई बोर्ड परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ अंक लाने वाले विद्यार्थियों को और उनके अध्यापकों को पुरस्कार राशि से नवाजा गया l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे राज्य सभा के सदस्य श्री लक्ष्मीकांत वाजपेई जीl सम्माननीय अतिथि रहे कर्नल राकेश शर्मा जी जनरल मैनेजर पी एंड ए 510 आर्मी बेस वर्कशॉप और कर्नल रजत दुबे जी कमांडिंग ऑफिसर 24 राजपूतl
इस कार्यक्रम की शुरुआत प्रेरणादायक गीत के साथ हुई इसके पश्चात मेरठ पब्लिक स्कूल ग्रुप के उपलब्धि प्राप्त कर्ता विद्यार्थियों पर एक काव्य का आयोजन किया गयाl कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई इसके पश्चात मेरठ पब्लिक स्कूल ग्रुप के सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट और धनराशि से नवादा गया l विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राज्यसभा सदस्य श्री लक्ष्मीकांत वाजपेई जी ने सभी विद्यार्थियों को जीवन में सफल ता प्राप्त करने के लिए बधाई दी और जिन विद्यार्थियों ने इस वर्ष यह उपलब्धि प्राप्त नहीं की है उन्हें अगले वर्ष इस सम्मान को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया समसारा विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री विक्रमजीत सिंह शास्त्री जी ने अभिभावकों, विद्यार्थियों तथा अध्यापकों को उनके अथक परिश्रम के लिए धन्यवाद दियाl
समसारा विद्यालय के विद्यार्थियों को मिला श्री ताराचंद शास्त्री जी एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड
Students of Samsara Vidyalaya received Shri Tarachand Shastri Ji Academic Excellence Award

