29.9 C
Greater Noida
Tuesday, August 25, 2026
More

    Big News : “छात्रों की गूंज” अभियान के तहत ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कांग्रेस का मशाल जुलूस, शिक्षा व्यवस्था और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दों पर उठी आवाज़, दीपक भाटी चोटीवाला ने शिक्षा और रोजगार को बताया राष्ट्रीय मुद्दा

    Congress's torch procession in Greater Noida West under the "Students' Echo" campaign, voice raised on the issues of education system and competitive examinations, Deepak Bhati Pitiwala described education and employment as a national issue

    Must read

    ग्रेटर नोएडा, द न्यूज क्लिक। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की पहल “छात्रों की गूंज” अभियान के अंतर्गत जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर विशाल जनसंपर्क अभियान और मशाल जुलूस निकाला। कार्यक्रम में प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता, शिक्षा व्यवस्था में सुधार, रोजगार और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। मशाल जुलूस अरिहंत आर्डेन सोसाइटी से शुरू होकर ऐस सिटी गोलचक्कर तक निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा, अभिभावक और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रतिभागियों ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित बनाने की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।

    प्रदीप नरवाल बोले—युवा निष्पक्ष और पारदर्शी व्यवस्था चाहता है

    कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने की। प्रदीप नरवाल ने कहा कि देश का युवा केवल रोजगार नहीं, बल्कि पारदर्शी, निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था चाहता है। उन्होंने कहा कि बार-बार पेपर लीक, परीक्षाओं का निरस्त होना, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी और नियुक्तियों का लंबित रहना लाखों युवाओं के सपनों को प्रभावित कर रहा है।

    उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थी वर्षों तक परिवार से दूर रहकर किराया, भोजन, पुस्तकें, कोचिंग और अन्य खर्चों का बोझ उठाते हैं। मध्यमवर्गीय और किसान परिवार अपनी जमा-पूंजी बच्चों की शिक्षा पर खर्च करते हैं, लेकिन भर्ती प्रक्रिया में देरी और अनिश्चितता से उन्हें आर्थिक और मानसिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि “छात्रों की गूंज” अभियान का उद्देश्य छात्रों और युवाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना तथा समयबद्ध भर्ती, निष्पक्ष परीक्षाएं, पेपर लीक पर कठोर कार्रवाई और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की मांग को मजबूत करना है।

    दीपक भाटी चोटीवाला ने शिक्षा और रोजगार को बताया राष्ट्रीय मुद्दा

    जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी उसके युवा और विद्यार्थी होते हैं। यदि वही अपने भविष्य को लेकर असुरक्षित महसूस करें तो यह पूरे देश के भविष्य के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि लाखों विद्यार्थी वर्षों तक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं और उनके माता-पिता अपने बच्चों की शिक्षा के लिए आर्थिक त्याग करते हैं। लेकिन जब परीक्षाएं रद्द होती हैं, पेपर लीक होते हैं या भर्तियां वर्षों तक लंबित रहती हैं, तो इसका सबसे अधिक असर उन्हीं परिवारों पर पड़ता है।

    उन्होंने कहा कि शिक्षा और रोजगार अब केवल युवाओं का मुद्दा नहीं, बल्कि प्रत्येक परिवार का मुद्दा बन चुका है। सरकार को प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।

    युवाओं की आवाज़ बनने का संकल्प

    दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी की सोच के अनुरूप प्रत्येक छात्र, प्रत्येक अभिभावक और प्रत्येक बेरोजगार युवा की आवाज़ बनने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि “छात्रों की गूंज” केवल एक अभियान नहीं, बल्कि युवाओं के सम्मान, अधिकार और बेहतर भविष्य के लिए चलाया जा रहा जनसंपर्क आंदोलन है।

    बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और छात्र रहे मौजूद

    कार्यक्रम में मुकेश यादव, गौतम अवाना, मुकेश शर्मा, सूबेदार सतपाल सिंह, महाराज सिंह नागर, दुष्यंत नागर, निशा शर्मा, रिजवान चौधरी, नीरज लोहिया, संदीप नागर, श्रुति कुमारी, धर्मवीर प्रधान, विजय नागर, हरेंद्र शर्मा, अरुण भाटी, नितीश चौधरी, कपिल भाटी, पुनीत मावी, आर.के. प्रथम, गजेंद्र प्रधान, बिन्नू भाटी, संजय भाटी, रघुराज शर्मा, अजय छोंकर, रमा नैयर, रमेश यादव, नीरज शर्मा, रमेश बाल्मीकि, सुबोध भट्ट, देवेश चौधरी, सचिन जीनवाल, ओमकार सिंह राणा, सचिन शर्मा, विपिन त्यागी, अरविंद रेक्सवाल, प्रिंस भाटी, जगदीश नागर, सीमा देवी, प्रवीण तंवर, सुनील भाटी, रूपेश भाटी, कुंदन मिश्रा, महकार सिंह, दीपक प्रजापति, अजीत सिंह, राहुल तोंगड़, तनुज शर्मा, रिशु चौधरी, जतन कुमार, दुर्गेश सिंह, वीरेंद्र सिंह, संजय भाटी, सचिन भाटी, संदीप भाटी, इंद्रेश कुमार, रवि कुमार, दीपांशु सोनी, राज सिंह भड़ाना, ओमप्रकाश दीक्षित, आलोक जैन, जय प्रसाद, पप्पू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, छात्र और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

    More articles

    Latest article