34.8 C
Greater Noida
Wednesday, July 22, 2026
More

    भरत तिवारी हत्याकांड को लेकर दादरी में ब्राह्मण समाज की बैठक, 27 जून को एसडीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन

    Brahmin Samaj meeting in Dadri on Bharat Tiwari murder, memorandum to be submitted to SDM on June 27

    Must read

    दादरी, द न्यूज क्लिक। बिहार में हुए चर्चित भरत तिवारी हत्याकांड को लेकर दादरी क्षेत्र में ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक गांव चितेरा स्थित पंडित पीतांबर शर्मा के आवास पर संपन्न हुई, जिसमें क्षेत्र के अनेक प्रबुद्धजनों और समाजसेवियों ने भाग लेकर घटना की निंदा की तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई।

    बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी मास्टर रामकुमार शर्मा ने की। इस अवसर पर पंडित पीतांबर शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार में भरत तिवारी की निर्मम हत्या अत्यंत दुखद और निंदनीय घटना है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में इस घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है और समाज न्याय की मांग कर रहा है। उन्होंने मांग की कि मामले में दोषियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

    बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने भी इस मांग का समर्थन करते हुए कहा कि किसी भी नागरिक के साथ हुई ऐसी जघन्य घटना पर प्रशासन को कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि कानून व्यवस्था पर लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए दोषियों को शीघ्र सजा मिलना आवश्यक है।

    इस दौरान राजू पंडित धूम, अशोक पंडित दादरी, रामदत्त शर्मा, प्रधानाचार्य ज्ञानचंद शर्मा एडवोकेट सहित अन्य वक्ताओं ने सुझाव दिया कि इस मामले में राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन स्थानीय प्रशासन के माध्यम से भेजा जाए। सभी उपस्थित लोगों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया।
    बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 27 जून को प्रातः 10 बजे गौर धर्मशाला, दादरी में एकत्र होकर समाज के लोग तहसील पहुंचेंगे और उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम में शामिल करने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया।
    पंडित पीतांबर शर्मा ने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे समाज की एकजुटता का परिचय देते हुए बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हों और भरत तिवारी को न्याय दिलाने की इस मुहिम में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

    बैठक में परमानंद शर्मा, पुरुषोत्तम मित्र, सुरेंद्र शर्मा, चुन्नू पंडित, दिनेश शर्मा (जारचा), प्रमोद शर्मा (सेतली), सतीश शर्मा, हरिओम शर्मा, कुंदन लाल शर्मा, शिवम शर्मा एडवोकेट, सेवानिवृत्त सूबेदार श्रीराम शर्मा, मुकेश शर्मा, मुनीम दत्त शर्मा, दरोगा जी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    कार्यक्रम की तैयारियों और जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाने के लिए यूथ विंग के ध्रुव कुमार शर्मा और प्रमोद कुमार शर्मा को प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने न्याय की मांग को लेकर एकजुट होकर आगे की रणनीति पर कार्य करने का संकल्प लिया।

    More articles

    Latest article