ग्रेटर नोएडा, द न्यूज क्लिक। प्रशासनिक और कारोबारी गलियारों में इन दिनों एक कथित टूर को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। पहले कामाख्या देवी और गोवा टूर को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं सामने आ रही थीं, लेकिन चर्चा शुरू होते ही दोनों संभावित कार्यक्रमों पर ब्रेक लगने की खबर ने नई अटकलों को जन्म दे दिया है। सूत्रों के हवाले से चर्चा है कि मामला वरिष्ठ स्तर तक पहुंचने के बाद संबंधित “साहब” के दोनों कार्यक्रमों को लेकर स्थिति बदल गई। हालांकि, इन चर्चाओं की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है और न ही संबंधित पक्ष की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी सामने आई है।
टूर कैंसिल, लेकिन चर्चाओं का दौर जारी
दिलचस्प बात यह है कि टूर की चर्चाओं पर भले ही विराम लग गया हो, लेकिन अब स्थानीय स्तर पर होने वाली कुछ मुलाकातों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कारोबारी हलकों में इसे लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।।कहा जा रहा है कि बाहर जाने के बजाय अब “लोकल कनेक्शन” ही चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, किसी भी मुलाकात को निजी रिश्ते से जोड़ना महज अटकल होगी, जब तक संबंधित पक्ष स्वयं इसकी पुष्टि न करे।
तीसरी किस्त में फिर वही सवाल…
यह इस कथित कहानी की तीसरी किस्त बताई जा रही है। पहली दो किस्तों के बाद अब नए घटनाक्रम ने एक बार फिर लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है। सवाल यह है कि आखिर वे चर्चित टूर क्यों रुके और क्या वास्तव में कोई नया कार्यक्रम बन रहा है? फिलहाल जवाब के बजाय चर्चाएं और अटकलें ही सामने हैं। अब देखना होगा कि आगे इस कहानी में कोई आधिकारिक तथ्य सामने आता है या फिर यह मामला भी गलियारों की चर्चाओं तक ही सीमित रह जाता है।
नोट: इस कॉलम में उल्लिखित बातें सूत्रों से प्राप्त चर्चाओं/अटकलों पर आधारित हैं। संबंधित व्यक्तियों की ओर से आधिकारिक पुष्टि के बिना इन्हें तथ्य या निजी संबंधों का प्रमाण नहीं माना जाना चाहिए।

