44 C
Greater Noida
Thursday, May 21, 2026
More

    Breaking News : सोरखा जाहिदाबाद में करोड़ों की जमीन कराई कब्जामुक्त, नोएडा प्राधिकरण का बड़ा एक्शन—अवैध प्लॉटिंग पर चला प्रशासन का ‘कड़ा डंडा’, प्रीकास्ट बाउंड्रीवाल और गेट लगाकर की जा रही थी प्लॉटिंग की तैयारी, भू-माफियाओं में मचा डर, लोगों में चर्चा

    Breaking News: Land worth crores in Sorkha Zahidabad freed from encroachment, big action of Noida Authority - Administration took 'tough stick' on illegal plotting, preparation for plotting was done by installing precast boundary wall and gate, fear created among land mafia, discussion among people

    Must read

    नोएडा, द न्यूज क्लिक।
    नोएडा में अवैध कब्जों और भू-माफियाओं के खिलाफ प्राधिकरण ने एक बार फिर बड़ा और सख्त संदेश दिया है। बुधवार को नोएडा प्राधिकरण ने ग्राम सोरखा जाहिदाबाद में अवैध अतिक्रमण और प्लॉटिंग के खिलाफ विशाल अभियान चलाते हुए करीब पांच हजार वर्गमीटर भूमि को कब्जा मुक्त करा लिया। इस दौरान प्राधिकरण का बुलडोजर अवैध निर्माणों पर जमकर गरजा और देखते ही देखते अवैध बाउंड्रीवाल, गेट और प्लॉटिंग की तैयारियों को जमींदोज कर दिया गया। इस बड़ी कार्रवाई से अवैध प्लॉटिंग करने वालों और भूमाफियाओं में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि कब्जा मुक्त कराई गई भूमि की बाजार कीमत करोड़ों रुपये में आंकी जा रही है। प्राधिकरण की इस कार्रवाई को नोएडा क्षेत्र में चल रहे अवैध कब्जों और अनधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ एक बड़ी चेतावनी माना जा रहा है।

    अवैध कब्जे पर प्राधिकरण का बड़ा प्रहार

    नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, बुधवार को वर्क सर्किल-6, भूलेख विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम सोरखा जाहिदाबाद स्थित खसरा संख्या-152 पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल और प्राधिकरण स्टाफ की मौजूदगी रही। लगभग 80 अधिकारी और कर्मचारी मौके पर तैनात रहे ताकि अभियान शांतिपूर्ण तरीके से पूरा कराया जा सके। सुबह से ही जेसीबी मशीनों और प्रशासनिक अमले के पहुंचने से क्षेत्र में हलचल मच गई। स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। प्राधिकरण की टीम ने बिना किसी देरी के अवैध निर्माणों को हटाने का काम शुरू कर दिया।

    प्रीकास्ट बाउंड्रीवाल और गेट लगाकर की जा रही थी प्लॉटिंग की तैयारी

    प्राधिकरण के महाप्रबंधक ए.के. अरोड़ा ने बताया कि अतिक्रमणकारियों द्वारा अधिसूचित क्षेत्र की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया गया था। जमीन पर प्रीकास्ट बाउंड्रीवाल और बड़ा गेट लगाकर प्लॉटिंग की तैयारी की जा रही थी। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की जाती तो यहां अवैध कॉलोनी विकसित हो सकती थी, जिससे भविष्य में खरीदारों को भारी नुकसान उठाना पड़ता। प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर दो जेसीबी मशीनों की मदद से पूरे अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान अवैध कब्जाधारियों द्वारा लगाए गए ढांचे कुछ ही घंटों में मलबे में तब्दील हो गए।

    पहले दिए गए थे नोटिस, जवाब न मिलने पर चला बुलडोजर
    महाप्रबंधक ए.के. अरोड़ा ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा अतिक्रमणकारियों को पहले ही दो बार नोटिस जारी किए गए थे। उन्हें स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई थी कि अधिसूचित भूमि पर कब्जा हटाया जाए और अवैध गतिविधियां बंद की जाएं।
    लेकिन नोटिस के बावजूद कब्जाधारियों ने कोई जवाब नहीं दिया और न ही अवैध निर्माण हटाया। इसके बाद नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि नोएडा प्राधिकरण की जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इसी प्रकार अभियान जारी रहेंगे।

    भू-माफियाओं में मचा डर, लोगों में चर्चा
    प्राधिकरण की कार्रवाई के बाद इलाके में भू-माफियाओं के बीच डर का माहौल देखने को मिला। बताया जा रहा है कि कई लोग आसपास के क्षेत्रों में भी अवैध प्लॉटिंग की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इस कार्रवाई के बाद वे सतर्क हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से कुछ लोग सरकारी जमीनों पर कब्जा कर अवैध प्लॉटिंग का खेल चला रहे थे। ऐसे में प्राधिकरण की कार्रवाई जरूरी थी। कई लोगों ने प्रशासन के इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि इससे आम लोगों को धोखाधड़ी से बचाया जा सकेगा।

    More articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Latest article