33.7 C
Greater Noida
Wednesday, July 22, 2026
More

    Breaking News : तिलपता जाम से मिलेगी राहत! ग्रामीणों ने सुझाया मिनी बाईपास का नया रास्ता, बिना जमीन अधिग्रहण बनेगी सड़क, सीईओ ने अधिकारियों को सड़क निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने के निर्देश दिए

    You will get relief from the tilapata jam! Villagers suggested a new way of mini bypass

    Must read

    ग्रेटर नोएडा, द न्यूज क्लिक। ग्रेटर नोएडा के तिलपता क्षेत्र में वर्षों से लगने वाले भीषण जाम से राहत दिलाने की दिशा में बड़ी पहल सामने आई है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा प्रस्तावित 60 मीटर तिलपता बाईपास परियोजना को जमीन अधिग्रहण और घनी आबादी की वजह से आ रही बाधाओं के बीच अब ग्रामीणों ने एक वैकल्पिक मार्ग सुझाया है। खास बात यह है कि इस नए प्रस्तावित मार्ग पर सड़क निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
    शनिवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रस्तावित नए मार्ग का सर्वे किया। टीम जल्द ही अपनी रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपेगी। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए सड़क निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने के निर्देश दिए हैं।

    सिंचाई विभाग और प्राधिकरण की जमीन से बनेगा मिनी बाईपास

    ग्रामीणों ने प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस से मुलाकात कर बताया था कि प्रस्तावित बाईपास से लगभग 500 मीटर दूर सिंचाई विभाग की उपलब्ध भूमि और प्राधिकरण की जमीन का उपयोग करते हुए मिनी बाईपास तैयार किया जा सकता है। इस मार्ग पर लगभग 35 फीट चौड़ी जमीन आपसी सहमति से उपलब्ध है, जिससे सड़क निर्माण आसान हो जाएगा।
    बाईपास निर्माण सहायता समिति के सदस्यों ने अधिकारियों को बताया कि 130 मीटर रोड से स्पर्श ग्लोबल स्कूल के पास बहने वाले बरसाती लोहिया नाले के किनारे-किनारे, जो खोदना खुर्द, खोदना कला होते हुए तिलपता-पाली नाले तक जाता है, लगभग साढ़े चार किलोमीटर लंबे हिस्से में मिनी बाईपास विकसित किया जा सकता है।

    जमीन अधिग्रहण नहीं, सिर्फ दो पुल बनाने होंगे

    ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रस्तावित मार्ग पर सड़क बनाने के लिए किसी निजी भूमि के अधिग्रहण की आवश्यकता नहीं होगी। केवल दो छोटे पुलों का निर्माण करना होगा। इससे परियोजना की लागत और समय दोनों में कमी आएगी, साथ ही लंबे समय से लंबित बाईपास परियोजना को भी गति मिलेगी।

    तिलपता के लोगों ने रखी मजबूत पैरवी

    सर्वे के दौरान तिलपता गांव की ओर से आरटीआई कार्यकर्ता आर्य सागर खारी, किसान नेता विपिन खारी, समाजसेवी महावीर आर्य सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर पूरी जानकारी देते हुए बताया कि इस मार्ग के निर्माण से तिलपता, खोदना खुर्द, खोदना कला और आसपास के क्षेत्रों के हजारों लोगों को जाम से राहत मिलेगी तथा आवागमन पहले से अधिक सुगम हो जाएगा। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि प्राधिकरण उनकी व्यवहारिक और जनहित से जुड़ी इस योजना को जल्द स्वीकृति देकर मिनी बाईपास निर्माण का कार्य शुरू करेगा, जिससे क्षेत्र की यातायात समस्या का स्थायी समाधान हो सके।

    More articles

    Latest article