29.7 C
Greater Noida
Wednesday, July 22, 2026
More

    Big News : मुख्यमंत्री योगी के सामने गूंजा नोएडा का मुद्दा: विधायक पंकज सिंह ने किसानों और होम बायर्स की समस्याएं प्रमुखता से उठाईं

    MLA Pankaj Singh prominently raised the problems of farmers and home buyers

    Must read

    नोएडा, द न्यूज क्लिक। नोएडा विधानसभा क्षेत्र से जुड़े किसानों और होम बायर्स की वर्षों से लंबित समस्याओं को लेकर विधायक पंकज सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। उन्होंने किसानों के हितों की रक्षा और होम बायर्स को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग करते हुए सरकार से प्रभावी कार्रवाई का आग्रह किया।

    मुख्यमंत्री के समक्ष विधायक पंकज सिंह ने किसानों के हित में गठित हाई पावर कमेटी की लागू की जा सकने वाली सिफारिशों को जल्द प्रभावी रूप से लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि नोएडा के किसान लंबे समय से विभिन्न समस्याओं के समाधान की प्रतीक्षा कर रहे हैं और अब उनकी मांगों का स्थायी समाधान समय की आवश्यकता है।

    उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि हाई पावर कमेटी की व्यवहारिक सिफारिशों को शीघ्र लागू किया जाए, ताकि किसानों को उनका अधिकार मिल सके और विकास परियोजनाओं के साथ उनके हित भी पूरी तरह सुरक्षित रह सकें।

    बैठक के दौरान विधायक पंकज सिंह ने नोएडा के हजारों होम बायर्स की समस्याओं को भी प्रमुखता से रखा। उन्होंने विशेष रूप से लंबित फ्लैट रजिस्ट्रियों के मामलों का जल्द निस्तारण कराने की मांग की, ताकि वर्षों से अपने आशियाने का इंतजार कर रहे खरीदारों को राहत मिल सके।

    उन्होंने मुख्यमंत्री से यह भी आग्रह किया कि जिन बिल्डर्स और संबंधित अधिकारियों की लापरवाही अथवा अनियमितताओं के कारण होम बायर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि निर्दोष खरीदारों को किसी भी कीमत पर परेशान नहीं होना चाहिए और उन्हें शीघ्र न्याय मिलना चाहिए।

    विधायक पंकज सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों और आम नागरिकों के हितों के प्रति संवेदनशील है। उन्हें विश्वास है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में किसानों की समस्याओं का समाधान होगा और होम बायर्स को भी जल्द राहत मिलेगी।

    उन्होंने कहा कि नोएडा के विकास के साथ-साथ किसानों के अधिकारों की रक्षा और आम नागरिकों के हितों का संरक्षण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण समस्या को सरकार के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

    More articles

    Latest article