35.2 C
Greater Noida
Sunday, June 28, 2026
More

    Big News : शारदा विश्वविद्यालय और वीवो इंडिया के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर, उद्योग-शिक्षा सहयोग को मिलेगा नया आयाम

    MoU signed between Sharda University and Vivo India, industry-education cooperation will get a new dimension

    Must read

    ग्रेटर नोएडा, द न्यूज क्लिक। शारदा विश्वविद्यालय और वीवो मोबाइल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के बीच उद्योग–शिक्षा सहयोग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस पहल का संचालन विश्वविद्यालय के इंडस्ट्री इंटीग्रेशन एंड नॉलेज एक्सचेंज सेल (IIKEC) द्वारा किया गया।
    इस समझौते का उद्देश्य शिक्षा और उद्योग के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करना तथा विद्यार्थियों को व्यावहारिक एवं उद्योगोन्मुखी शिक्षा से जोड़ना है। इस साझेदारी के माध्यम से ज्ञान के आदान-प्रदान, अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही विद्यार्थियों को इंटर्नशिप, उद्योग आधारित परियोजनाओं, कौशल विकास कार्यक्रमों तथा उभरती प्रौद्योगिकियों से संबंधित प्रशिक्षण के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

    विश्वविद्यालय का मानना है कि यह सहयोग शिक्षा और उद्योग के बीच की दूरी को कम करने, भविष्य के लिए तैयार प्रतिभाओं के विकास तथा संयुक्त नवाचार पहलों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इससे विद्यार्थियों के समग्र विकास, रोजगारपरक कौशल में वृद्धि तथा उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप दक्ष मानव संसाधन तैयार करने में सहायता मिलेगी।

    एमओयू हस्ताक्षर समारोह में वीवो मोबाइल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से डॉ. तक्ष कुमार (एचआर हेड, डीजीएम), श्री आयुष कुमार (हेड–लर्निंग एंड डेवलपमेंट) एवं उनकी टीम उपस्थित रही। वहीं शारदा विश्वविद्यालय की ओर से डॉ. विवेक कुमार गुप्ता (रजिस्ट्रार), डॉ. भुवनेश कुमार (डीन, रिसर्च), डॉ. एन. बी. सिंह (लॉन्चपैड निदेशक), डॉ. अमित सहगल, लेफ्टिनेंट डॉ. यशोधरा राज (सहायक निदेशक, IIKEC), विक्रांत चौधरी (एपी एवं एओ, IIKEC) सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
    यह साझेदारी विद्यार्थियों को उद्योग की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने तथा अकादमिक उत्कृष्टता को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

    More articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Latest article