33.7 C
Greater Noida
Wednesday, July 22, 2026
More

    Noida News: वर्षों से बंद पड़ी नोएडा प्राधिकरण की मार्केट खोलने की मांग, सेक्टर-105 आरडब्ल्यूए ने सीईओ को लिखा पत्र, दुकानों का शीघ्र आवंटन या किराये पर दिए जाने की उठाई मांग

    Noida Authority's demand to open the market, which has been closed for years, Sector-105 RWA wrote a letter to the CEO, raised a demand for early allocation of shops or renting

    Must read

    नोएडा, द न्यूज क्लिक। सेक्टर-105 में नोएडा प्राधिकरण द्वारा निर्मित मार्केट वर्षों से तैयार होने के बावजूद बंद पड़ी है। इससे स्थानीय निवासियों को दैनिक जरूरतों का सामान खरीदने के लिए दूर-दराज के बाजारों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर सेक्टर-105 रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय ने नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) को पत्र भेजकर मार्केट की दुकानों का शीघ्र आवंटन या किराये पर दिए जाने की मांग की है।

    आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय ने बताया कि प्राधिकरण ने स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए करोड़ों रुपये की लागत से इस मार्केट का निर्माण कराया था, लेकिन निर्माण पूरा होने के बाद भी वर्षों से दुकानें बंद पड़ी हैं। इसके कारण न केवल स्थानीय निवासियों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि प्राधिकरण को भी किराया और आवंटन शुल्क के रूप में संभावित राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

    उन्होंने कहा कि यदि इन दुकानों का आवंटन लीज, किराये या बिक्री के माध्यम से किया जाए तो स्थानीय लोगों को घर के पास ही आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे और मार्केट परिसर का बेहतर रखरखाव सुनिश्चित किया जा सकेगा।

    आरडब्ल्यूए ने प्राधिकरण से जनहित को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है, ताकि लंबे समय से बंद पड़ी इस मार्केट का उपयोग स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों के हित में किया जा सके।

    More articles

    Latest article